News Details
RSMSSB CET 2024: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 27 और 28 सितंबर को होगी, एडमिट कार्ड जल्द उपलब्ध
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (ग्रेजुएट लेवल) 2024 के लिए नई परीक्षा तिथियों के साथ नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर यह नोटिफिकेशन साझा किया गया है, जिसमें बताया गया है कि परीक्षा 27 और 28 सितंबर 2024 को राज्यभर के निर्धारित केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित होगी। राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (ग्रेजुएट लेवल) 2024 का आयोजन प्रतिदिन दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।